शाहगंज (आवाज़ न्यूज़)।
शाहगंज नगर की ऐतिहासिक संस्था श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव वर्ष 2025-26 के लिए आज गांधी नगर कलेक्टरगंज स्थित फंड कार्यालय पर संपन्न हुआ। इस चुनाव में सर्वसम्मति से घनश्याम जायसवाल को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन से राम भक्तों एवं नगरवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
घनश्याम जायसवाल वर्षों से श्री रामलीला समिति से जुड़े हैं और उनकी देखरेख में रामलीला का सफल आयोजन होता आ रहा है। अध्यक्ष बनने के बाद समिति के संरक्षक मंडल ने उन्हें माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने भरोसा जताया कि उनके कार्यकाल में समिति को नई ऊंचाइयां मिलेंगी और रामलीला का आयोजन और भव्य तरीके से किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष चयन कार्यक्रम में ये लोग रहे प्रमुख रूप से शामिल:
महेंद्र प्रताप वर्मा (एडवोकेट)
सचिन वर्मा (एडवोकेट)
धीरज पाटिल
शिंपू अग्रहरि
वेद प्रकाश जयसवाल
श्रीराम गुप्ता
उमेश जयसवाल
संदीप जायसवाल
कालीचरन
चेतन सोनी
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में राम भक्त उपस्थित रहे और सभी ने घनश्याम जायसवाल को बधाई दी।