Jaunpur News जौनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बक्सा पुलिस की तत्परता से लखौवा बाजार से दबोचा गया

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 

जौनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बक्सा पुलिस की तत्परता से लखौवा बाजार से दबोचा गया

आवाज़ न्यूज़ 

बक्सा (जौनपुर)। थाना बक्सा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग अनुसूचित जाति की बालिका के साथ दुष्कर्म और उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस कार्रवाई को सीओ सदर परमानंद कुशवाहा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार मिश्र व उनकी टीम ने अंजाम दिया। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर सोमवार को लखौवा बाजार से गिरफ्तार किया गया।

👤 आरोपी की पहचान:

  • नाम: प्रिन्स जायसवाल
  • पिता: सुरेश जायसवाल
  • निवासी: सुजियामऊ, थाना बक्सा, जनपद जौनपुर

🔍 दर्ज मुकदमा:

प्रिन्स जायसवाल के खिलाफ थाना बक्सा में मुकदमा अपराध संख्या 272/25 दर्ज किया गया है। उस पर निम्न गंभीर धाराएं लगाई गई हैं:

  • भारतीय न्याय संहिता (BNS): धारा 65(1), 351(3), 352
  • आईटी एक्ट: धारा 67बी
  • पॉक्सो एक्ट: धारा 5L/6
  • अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम: धारा 3(2)(5)

⚖️ पुलिस की तत्परता से कार्रवाई

पीड़िता द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की प्राथमिक जांच के बाद पुष्टि होते ही पुलिस ने बिना देरी किए त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पुलिस द्वारा आगे की जांच और विधिक कार्रवाई की गई ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)