🖋️ रिपोर्ट: सुजीत वर्मा, ब्यूरो चीफ — आवाज़ न्यूज
जौनपुर जिले के धर्मापुर क्षेत्र पंचायत सभागार में रविवार को आयोजित ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025’ के तहत किसान गोष्ठी में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने किसानों को वैज्ञानिक खेती के लिए प्रेरित किया और निःशुल्क बीजों का वितरण किया।
📦 वितरित किए गए बीज:
5 किसानों को – ढैचा बीज
5 किसानों को – मक्का बीज
25 किसानों को – उर्द, मूँग और श्री अन्न के मिनीकिट बीज
🎯 अभियान की विशेषताएं:
29 मई से 12 जून 2025 तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य
खरीफ फसलों की आधुनिक तकनीक प्रचारित करना
जलवायु परिवर्तन रोधी कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना
प्राकृतिक खेती व ड्रोन प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन करना
किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी देना
🧑🔬 अधिकारियों की भागीदारी:
केवीके, इफको, सिंचाई, नाबार्ड, मत्स्य, पशुपालन, सहकारिता विभाग सहित विभिन्न संस्थाओं के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
किसानों को INM (Integrated Nutrient Management), IPM (Integrated Pest Management), संसाधन संरक्षण तकनीक, उन्नत सिंचाई प्रणाली, फार्मर रजिस्ट्री जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई
🗣️ जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा:
> “विकसित कृषि अभियान न केवल वैज्ञानिक विधि से खेती सिखाता है, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है
👨🌾 प्रमुख उपस्थिति:
उप परियोजना निदेशक आत्मा: डॉ. रमेश चंद्र यादव
उप कृषि निदेशक: हिमांशु पांडेय
एसडीएम सदर: संतवीर सिंह
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी: डॉ. ओपी श्रीवास्तव
कृषि वैज्ञानिक: डॉ. प्रगति यादव, डॉ. हरिओम वर्मा
एडीओ (एग्रीकल्चर): अमरेन्द्र प्रताप सिंहडी,पीआरओ: नत्थू लाल
अन्य अधिकारी व सैकड़ों किसान
📌 अब तक जनपद में 28,413 से अधिक किसान इस अभियान से लाभान्वित हो चुके हैं।
📲 ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें:
🔗 www.aavaj.com | 📲 WhatsApp न्यूज़ अलर्ट सेवा