जौनपुर में बड़ी कार्रवाई: 435 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, STF व पुलिस की संयुक्त टीम ने दो तस्कर दबोचे

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


आवाज़ न्यूज़ 

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जौनपुर पुलिस व एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान टीम ने एक वाहन से भारी मात्रा में तस्करी की जा रही अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि वाहन संख्या UK06CB6696 (आइसर डीसीएम) से 435 पेटी राजधानी व्हिस्की (750 ML) की कुल 5220 बोतलें, लगभग 3915 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

👉 गिरफ्तार अभियुक्त

पंकज पाल उर्फ टिटू पुत्र चन्द्रपाल, निवासी मुरादाबाद

प्रिंस श्रीवास्तव उर्फ सिंटू पुत्र स्व. रमेशन्द्र श्रीवास्तव, निवासी वाराणसी

दोनों को आयुष्मान आरोग्य उपकेंद्र सिकरारा के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, यह शराब अवैध रूप से तस्करी कर सप्लाई की जा रही थी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)