Jaunpur News प्रेमिका की मां की मौत का बदला लेने के लिए देवर ने की भाभी की हत्या, खुटहन में सनसनी

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 

जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र में देवर ने प्रेमिका की मां की मौत का बदला लेने के लिए अपनी भाभी की चाकू मारकर हत्या कर दी, आरोपी गिरफ्तार।

जौनपुर।

खुटहन थाना क्षेत्र के ग्राम ख्वाजापुर में बुधवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक ने बदले की आग में अपनी ही भाभी की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पवन मौर्या अपनी पत्नी निशा मौर्या और चचेरे भाई आदित्य मौर्या के साथ सूरत में रहता था। करीब पांच दिन पहले तीनों ख्वाजापुर गांव में पवन के नाना गुरूदीन मौर्या के घर आए हुए थे। इसी दौरान यह खौफनाक वारदात हुई।

पुलिस जांच में सामने आया कि आदित्य मौर्या का मुंबई की एक युवती से प्रेम संबंध था। कुछ समय पहले उसकी भाभी निशा मौर्या ने कथित रूप से आदित्य की प्रेमिका की मां को कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भेज दी थीं। इस घटना से आहत होकर प्रेमिका की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

इसी घटना को लेकर आदित्य मौर्या लंबे समय से भीतर ही भीतर बदले की भावना में जल रहा था। बुधवार को मौका पाकर उसने अपनी भाभी निशा मौर्या पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही खुटहन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आदित्य मौर्या को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से आला-ए-कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)