खुटहन (जौनपुर)।
आवाज़ न्यूज
बाला जी क्रिकेट क्लब ओइना द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को उत्साह और रोमांच के बीच सम्पन्न हुआ। फाइनल मैच में पिलकिछा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि हैदरपुर की टीम उपविजेता रही।
इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन भावी जिला पंचायत सदस्य सचिन कुमार यादव द्वारा किया गया था। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना से खेलने का संदेश दिया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हैं।
फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजन यादव को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप पंखा भेंट किया गया।
आयोजकों द्वारा विजेता टीम पिलकिछा को ₹5100 एवं उपविजेता टीम हैदरपुर को ₹3100 की नकद धनराशि प्रदान की गई। फाइनल मैच को देखने के लिए 200 से अधिक दर्शक मैदान में मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
समापन समारोह में राजेश कुमार यादव (KD) एवं अनुराग यादव बतौर समापनकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का मजबूत मंच प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर वीरमपुर, उसरौली, डिहिया और दड़वा सहित आसपास के गांवों के खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
.png)

