Jaunpur News सल्तनत बहादुर पी.जी. कॉलेज बदलापुर में स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, विद्यार्थियों ने दिखाया अनुशासन व देशभक्ति

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 Aawaz news 

सल्तनत बहादुर पी.जी. कॉलेज बदलापुर में स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, विद्यार्थियों ने दिखाया अनुशासन व देशभक्ति


बदलापुर (जौनपुर)।

सल्तनत बहादुर पी.जी. कॉलेज बदलापुर, जौनपुर में आयोजित स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन उत्साह और गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर दिनांक 02 फरवरी 2026 से संचालित किया जा रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक श्याम सिंह रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई, जिसमें देशभक्ति गीत, नृत्य और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि श्याम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट–गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, अनुशासन और सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। इससे बच्चों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित होती है।

इस अवसर पर प्रो. धीरेन्द्र कुमार पटेल (हिन्दी विभागाध्यक्ष), डॉ. कर्मचन्द यादव (राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष), डॉ. राकेश प्रताप सिंह (बी.एड. विभागाध्यक्ष), डॉ. आलोक सिंह, डॉ. हरिकेश सिंह, डॉ. रवि सिंह, डॉ. अखिलेश सिंह, विजय प्रकाश एवं अजय कुमार सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

शिविर का संचालन शिविर संचालक सुनील कुमार यादव द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को स्काउट–गाइड के नियम, प्राथमिक चिकित्सा, गांठें, मार्च पास्ट एवं सेवा कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)