Jaunpur News आमने-सामने बाइकों की टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर; वाराणसी रेफर

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


जौनपुर।

जफराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया, जबकि दो घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव निवासी प्रिंस मौर्य (21 वर्ष) पुत्र राजेंद्र मौर्य बाइक से गौराबादशाहपुर से जौनपुर की ओर आ रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर जफराबाद थाना क्षेत्र के कीरतापुर गांव निवासी रवि सोनकर (23 वर्ष) पुत्र लाला, आकाश सोनकर (25 वर्ष) पुत्र राजनाथ और विकास सोनकर (20 वर्ष) पुत्र नरेश सवार थे, जो धरमपुर से अपने गांव लौट रहे थे।

जैसे ही दोनों बाइकें पहेलिया गांव के पास पहुंचीं, आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने रवि सोनकर और प्रिंस मौर्य की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया, जबकि आकाश और विकास का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)