Jaunpur News यह बजट समाज के हर वर्ग के कल्याण और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है : ए.के. शर्मा

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 Aawaz News 



जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने बजट को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह बजट कर्तव्यनिष्ठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य भवन से प्रस्तुत यह बजट कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प दर्शाता है।

ए.के. शर्मा ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार नौवीं बार देश का बजट प्रस्तुत किया जाना भारत सरकार की नीति निरंतरता और सुशासन का प्रतीक है। यह बजट प्रधानमंत्री पर जनता के अटूट विश्वास को पूरी तरह प्रतिबिंबित करता है और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ता कदम है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 7 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रही है, जो इस बात का प्रमाण है कि देश की जीडीपी मजबूत हुई है और महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण रखा गया है। शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर को इस बजट में विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे दीर्घकालीन विकास को गति मिलेगी।

युवा शक्ति और रोजगार सृजन पर विशेष जोर

प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह बजट युवा शक्ति से प्रेरित है। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के माध्यम से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती देने और नए रोजगार सृजित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्पोर्ट्स और बायोफार्मा जैसे क्षेत्रों को प्रोत्साहन मिलना भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में लगभग 40 हजार करोड़ रुपये और बायोफार्मा क्षेत्र में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश से मजबूत सपोर्ट सिस्टम तैयार किया गया है, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

ग्राम स्वराज, पर्यटन और परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

ए.के. शर्मा ने कहा कि इस बजट में महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। इससे बुनकरों, कुटीर उद्योगों और ग्रामीण रोजगार को मजबूती मिलेगी। साथ ही पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्रों के विकास की दिशा में सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता भी इस बजट में झलकती है।

उन्होंने बताया कि 20 नए वॉटरवेज के निर्माण से परिवहन के नए आयाम खुलेंगे। पटना और बनारस को शिप रिपेयरिंग सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना से इन क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

रक्षा और परिवहन क्षेत्र को मिली मजबूती

उन्होंने कहा कि नारियल उद्योग और मत्स्य पालन को प्राथमिकता देना सरकार की समावेशी विकास नीति को दर्शाता है। परिवहन क्षेत्र के लिए बजट का आकार बढ़ाया गया है और रक्षा क्षेत्र के लिए 7.8 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान यह स्पष्ट करता है कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मछलीशहर के जिला अध्यक्ष अजय सिंह, जिला महामंत्री जौनपुर अमित श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह एवं स्कंद पटेल उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)