Jaunpur News मडियाहू पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपी दो लोगों को किया गिरफ्तार

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ श्री उमाशंकर सिंह के पर्यवेक्षण में थाना मड़ियाहू पुलिस टीम द्वारा प्र0नि0 श्री विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तगण 1.महेन्द्र सरोज पुत्र हृदय नरायण सरोज, 2.मनोज कुमार पुत्र कमला प्रसाद निवासीगण ग्राम परसथ थाना मडियाहूँ जौनपुर सम्बन्धित मु0अ0सं0 162/24 धारा 147/324/307 भादवि थाना मडियाहूँ जौनपुर को आज दिनांक 17.06.2024 को मुखबिर खास कि सूचना पर ग्राम परसथ पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

अभियुक्तगण का विवरण- 

1. महेन्द्र सरोज पुत्र हृदय नरायण सरोज ग्राम परसथ थाना मडियाहूँ जौनपुर।

2. मनोज कुमार पुत्र कमला प्रसाद निवासी ग्राम परसथ थाना मडियाहूँ जौनपुर।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः- 

1.प्र0नि0 विनोद कुमार मिश्र थाना मडियाहूँ, जौनपुर।

2.नि0अ0 राम सजन यादव, थाना मडियाहूँ जौनपुर। 

3.हे0का0 राममिलन सिंह, हे0का0 भोलानाथ दूबे, म0का0 श्रद्धा सिंह थाना मडियाहूँ जौनपुर।


IPS Ajay Pal Sharma

ADG Zone Varanasi

IG Range Varanasi

UP Police

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website AAWAZ NEWS uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!