Jaunpur News थाना दिवस पर कई मामलों का किया गया निस्तारण ---- अरविंद सिंह

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


आदित्य टाइम्स संवाद शैलेन्द्र गुप्ता 

 सुईथाकला संवाददाता ----- जनपद जौनपुर के थाना सरपतहां में थाना अध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में थाना दिवस के अवसर पर कई मामलों का शांति पूर्ण तरीके से निस्तारण कराया गया। थाना अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि हमारे द्वारा जनता की सेवा करना हमारा प्रथम कर्तव्य एवं दायित्व है। थाना दिवस के अवसर पर सभी फरियादियों की समस्यायों को संज्ञान में लेते हुए राजस्व विभाग के साथ जमीनी विवादों का त्वरित निस्तारण किया गया है। थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। थाना दिवस के अवसर पर कुल 13 मामले आया था जिसको संज्ञान में लेते हुए त्वरित निस्तारण किया गया।इस अवसर पर उपनिरीक्षक शैलेन्द्र राय, विवेक सिंह, उमेश यादव, चन्द्रमा पाण्डेय, विवेकानंद सिंह, प्रेमशंकर सिंह एवं हेड कांस्टेबल दीपक सिंह,दुर्ग विजय यादव, प्रेमचंद शुक्ला, और वही राजस्व विभाग के लेखपाल एवं कानूनगो उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)