Jaunpur News जौनपुर जिले में नहर में बहती मिल रही हैं लाशें, कल दो मिली एक आज ,लोग सहमे

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के किशुनपुर नहर में शनिवार की सुबह जहां शुक्रवार की सुबह दो लाशें पाई गई थी वहीं एक और महिला की लाश पाई गई है। लाशें देखने के बाद एैसा मालूम होता है कि जलाकर फेक दी गई हो। इसी थाना क्षेत्र में स्थ्ति एक नहर में शनिवार की सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने फिर किशुनपुर नहर में एक जली हुई महिला की लाश देखा है। लगातार तीन लाशें नहर में मिलने से ग्रामिण हैरान है कि आखिंर एैसा क्यों हो रहा है। नहर में बहती लाश देखने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई है। शुक्रवार की सुबह इसी नहर में दो लाशें एक युवती और एक युवक की पानी में बहती हुई पाई गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस जवानों के साथ पहुंचे कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा जांच में जुट गए हैं। फिल्हाल अज्ञात महिला की पहचान नहीं हो सकी है

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)