Jaunpur News राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव के चाचा का हृदय गति रूकने से निधन,इलाके में शोक की लहर

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

Aawaz News संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 
जौनपुर।  उत्तर प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जौनपुर सदर विधान सभा के विधायक गिरीश चन्द यादव के चाचा राज बहादुर यादव का आज हृदय गति रूकने से निधन हो गया है। राज बहादुर यादव के निधन की खबर वायरल होते ही राज्य मंत्री ने अपने दौरे के कार्यक्रम को स्थगित कर अपने गांव समसपुर पनियरियां पहुंच कर अपने चाचा को अन्तिम प्रणाम किए। 
राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव के चाचा के निधन की खबर से शुभ चिन्तको और भाजपा के लोगो सहित पूरू क्षेत्र में शोक छा गया। बड़ी तादाद में लोग मंत्री के स्वर्गीय चाचा को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए उनकै गांव समसपुर पनियरिया पहुंचे। मंत्री के चाचा स्वर्गीय राज बहादुर यादव परिवार के मार्ग दर्शक की भूमिका में रहे है। आज उनके निधन से समाज क्षेत्र और परिवार को एक बड़ी अपूरणीय क्षति हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)