Jaunpur News जौनपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० लक्ष्मी सिंह के द्वारा सोंधी ब्लॉक के ग्राम सोंगर में वीएचएसएनडी का औचक निरीक्षण

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


Aawaz News 

जौनपुर 

जौनपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० लक्ष्मी सिंह के द्वारा सोंधी ब्लॉक के ग्राम सोंगर में वीएचएसएनडी (टीकाकरण) सत्र का औचक निरीक्षण किया गया।

          उन्होंने सत्र पर दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी लेते हुए गर्भवती महिलाओं से बात कर उनकी जांच और दवाइयों के बारे में जानकारी ली। बच्चों के टीकाकरण के बारे में जानकारी लिया, ड्यू लिस्ट, टीकाकरण रिकॉर्ड और एएनसी जांच रिकॉर्ड का अवलोकन किया। 

          मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीकाकरण से झिझक/इनकार करने वाले परिवारों के यहां गृह भ्रमण कर टीकाकरण से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दिया। 

          उन्होंने बताया कि पोलियो, टीबी, काली खांसी, गला घोटू, टिटनेस, निमोनिया, डायरिया खसरा, दिमागी बुखार आदि बीमारियों से बचाव के लिये टीकाकरण किया जाना जरूरी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने समझा बूझकर जानकारी देकर कुल 22 परिवारों में से 09 परिवारों को प्रेरित करते हुए टीकाकरण करवाया।

           इसके साथ ही विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान गांव में साफ-सफाई के बारे में लोगों से पूछ कर जानकारी लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)