Jaunpur News देव दीपावली को 51 हजार दीयों से जगमग होगा मां शीतला धाम का पोखरा

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

  Aawaz News सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 



जौनपुर। 15 नवंबर की सायंकाल देव दीपावली के मद्देनजर ऐतिहासिक चौकियां धाम का तालाब 51 हजार मिट्टी के दीयों से जगमग होगा। साथ ही गोमती किनारे अन्य घाटों को भी जगमग किया जाएगा। इनमें विजर्सन घाट, गोपी घाट, हनुमान घाट आदि जगहों पर मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। शाही पुल से सद्भावना पुल तक नदी तट को झालरों से सजाया गया है।

देव दीपावली पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। सुबह जहां घाटों पर स्नान के लिए लोग उमड़ेंगे, वहीं शाम को दीपों की सजावट होगी। कुछ वर्षों से जौनपुर का देव दीपावली महोत्सव लगातार वृहद रूप लेता जा रहा है। गोपी घाट, विसर्जन घाट, सूरज घाट पर विविध कार्यक्रम होंगे। नगर पालिका की ओर से घाटों की साफ-सफाई के अलावा झालरों की सजावट कराई गई है। शाही पुल और सद्भावना पुल पर लगी लाइटों की भी मरम्मत करा दी गई है। झालर और दीपों के साथ उनकी रोशनी भी कार्यक्रम में और भव्यता लाएगी। स्वच्छ गोमती अभियान की ओर से गोपी घाट पर गोमती आरती का आयोजन किया गया है। शक्तिपीठ शीतला चौकियां धाम स्थित सरोवर पर अलौकिक छटा बिखरेगी। शीतला माता मंदिर परिसर की सफाई कराने के साथ पानी भरवा दिया गया है। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे झालरों और 51 हजार दीपों से सुसज्जित करने की तैयारी है। देव दीपावली के एक दिन पूर्व ही अनिरुद्धाचार्य महाराज का आगमन हो गया है।

वह मां शीतला का दर्शन-पूजन किए। 15 नवंबर को देव दीपावली के दिन गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन का आगमन होगा। गोकुल घाट पर पांच हजार दीपक जाएंगे। इसके अलावा देव दीपावली समिति की तरफ से विसर्जन घाट पर 21 हजार दीपक जलाए जाएंगे। यहां सफाई, लाइटिंग आदि की व्यवस्था की गई है।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि सभी घाटों पर सफाई के साथ झालर की व्यवस्था की गई है। दीपक जलाने का काम विभिन्न संस्थाएं कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website AAWAZ NEWS uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!