Jaunpur News सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जनपदीय संगठनात्मक समीक्षा बैठक संपन्न

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



प्रदेश में मजबूती से उभर रही है पार्टी – विधायक बेदी राम

जौनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की जनपदीय संगठनात्मक समीक्षा बैठक शनिवार को शहर स्थित एक होटल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सुदामा राजभर ने की, जबकि प्रदेश अध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी रितेश राम जी ने संगठन की समीक्षा की। बैठक में पार्टी के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई।

पार्टी का विस्तार और संगठन की मजबूती

बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी रितेश राम जी ने नौ विधानसभा क्षेत्रों एवं सभी ब्लॉकों के पदाधिकारियों की समीक्षा की। उन्होंने युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, छात्र प्रकोष्ठ, अधिवक्ता प्रकोष्ठ, व्यापारी प्रकोष्ठ सहित सभी संगठनों की कार्यशैली की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रदेश में एक बड़ी शक्ति बनकर उभरेगी

सपा के गढ़ में सुभासपा की मजबूत उपस्थिति

मुख्य वक्ता जखनिया (गाजीपुर) के विधायक बेदी राम ने कहा कि अब समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बनारस और चंदौली में पार्टी तेजी से बढ़ रही है और आगामी चुनावों में इन जिलों से विधायक और अध्यक्ष बनकर उभरेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में आगे बढ़ रही पार्टी

बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एक ऐतिहासिक और बेजोड़ नेता हैं, जो सामाजिक न्याय और समानता के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद नेहाल अंसारी, प्रदेश महासचिव हरीलाल राजभर, मंडल उपाध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि बृजभान राजभर ने भी अपने विचार रखे।

डबल इंजन सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है सुभासपा

राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जे.पी. सिंह ने कहा कि जो समय के साथ चलता है, वही आगे बढ़ता है। उन्होंने बताया कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी डबल इंजन सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है और पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

बैठक के अंत में डॉ. जे.पी. सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website AAWAZ NEWS uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!