जौनपुर: शाहगंज पुलिस ने पाक्सो एक्ट के आरोपी नाबालिग को किया गिरफ्तार

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



शाहगंज, जौनपुर। थाना शाहगंज पुलिस ने सोमवार सुबह बलात्कार और पाक्सो एक्ट में वांछित एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

कहां से हुई गिरफ्तारी?

थाना शाहगंज में मु0अ0सं0 0072/2025 धारा 64 भारतीय न्याय संहिता 2023 व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। आरोपी नाबालिग प्रवेश (पुत्र राजेश), निवासी मलहज, थाना शाहगंज को सोमवार सुबह 08:30 बजे बढ़ौना चौराहा से पुलिस हिरासत में लिया गया।

क्या है मामला?

गिरफ्तार नाबालिग पर बलात्कार सहित पाक्सो एक्ट के तहत गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

  1. प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, थाना शाहगंज
  2. हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार पांडेय
  3. कांस्टेबल सुनील कुमार यादव

पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website AAWAZ NEWS uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!