Jaunpur news एक माह से लापता महिला का शव कुएं में मिला, गांव में मचा हड़कंप

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0


जौनपुर: सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव में मंगलवार शाम एक कुएं में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गांव के कुछ बच्चे बकरी चरा रहे थे, तभी उन्होंने कुएं के पास एक साल पड़ा देखा। शक होने पर बच्चों ने कुएं में झांककर देखा तो एक शव दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया और तुरंत ग्राम प्रधान को सूचना दी

मृतका की पहचान एक माह से लापता महिला के रूप में हुई

सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान ने सराय ख्वाजा पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। जांच में पता चला कि मृतका चंद्रावती देवी (65 वर्ष), पत्नी राम पलट गौतम, निवासी धौरईल गांव थी, जो एक माह से लापता थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

महिला का शव कुएं में मिलने की घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने कपड़े और शव देखकर मृतका की पहचान की। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि महिला कुएं में कैसे गिरी और इसमें कोई साजिश तो नहीं

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website AAWAZ NEWS uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!