Shahganj News श्री ठाकुर जी रामजानकी गुरुधाम में हो रहा श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा का भव्य आयोजन

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



शाहगंज, जौनपुर: नगर के श्री ठाकुर जी रामजानकी गुरुधाम, पक्का पोखरा में श्री ठाकुर जी राम जानकी मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत 18 मार्च को कलश यात्रा, पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश से हुई।

श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य प्रवाह

19 मार्च से कथा व्यास पंडित श्री गोपीनाथ शास्त्री (मानस कोकिल भगवताचार्य) के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा हो रही है। कथा प्रतिदिन सायं 7 बजे से हो रही है, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।

हवन-पूजन और भव्य भंडारे का आयोजन

20 मार्च से 25 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से हवन-पूजन एवं परिक्रमा का आयोजन किया जा रहा है। 27 मार्च को महा प्रसाद वितरण और भव्य भंडारे के साथ यह दिव्य आयोजन संपन्न होगा।

भक्तों से शामिल होने की अपील

कथा व्यास पं. गोपीनाथ शास्त्री (मानस कोकिल भगवताचार्य) ने सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। इसके अलावा, आयोजन से जुड़े पं. केशव नाथ त्रिपाठी, पं. सुरेश चंद्र तिवारी, पं. दिवाकर मिश्र, पं. अभय मिश्र, पं. सूरज मिश्र, पं. अंकुर मिश्र, पं. रामजी मिश्र एवं पं. अनिल तिवारी शास्त्री ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website AAWAZ NEWS uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!