मऊ।
आज मऊ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सलमान जमशेद के नेतृत्व में वार्ड नंबर 13 स्थित पूरा लक्षीराय, औरंगाबाद एवं घोड़ा दलाल की बारी की दलित बस्ती में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ मिलकर केक काटा और सभी को फल वितरित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, भाईचारा, और कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार करना था।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजमंगल यादव, स्वामीनाथ राय, खालिद अंसारी, रफी अतर अंसारी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राहुल गांधी की गरीबों, दलितों और वंचितों के प्रति संवेदनशील सोच को सराहा।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सलमान जमशेद ने कहा कि "यह आयोजन राहुल गांधी जी की समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की सोच को समर्पित है। कांग्रेस हमेशा समानता और सामाजिक न्याय के पक्ष में खड़ी रही है।"
यह कार्यक्रम न सिर्फ राहुल गांधी के जन्मदिन को खास बनाने वाला था, बल्कि समाज में समानता, सद्भाव और सेवा भावना को भी सशक्त करने का कार्य करता है।