Jaunpur News जौनपुर: खुटहन के गोबरहा गांव में कमरे में सोते समय सांप के काटने से 13 वर्षीय बालक की मौत

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के गोबरहा ग्राम में शुक्रवार दोपहर सांप के काटने से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अखिलेश यादव के पुत्र प्रिंस यादव के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, प्रिंस यादव शुक्रवार दोपहर अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान एक विषैले सर्प ने उसे दंश लिया। परिजनों को घटना का पता चलते ही उन्होंने तत्काल उसे जौनपुर जिला अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


गांव में इस दर्दनाक घटना के बाद शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में सांपों की बढ़ती सक्रियता पर रोक लगाने और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)