Jaunpur news शाहगंज: खाद संकट को लेकर आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



शाहगंज (जौनपुर)। प्रदेश में बढ़ते खाद संकट को लेकर शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। शाहगंज तहसील मुख्यालय पर भी आप कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे और नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।


"किसानों की कमर तोड़ रही सरकार" – आप जिला अध्यक्ष


आप जिला अध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि खेती के सीजन में किसानों को खाद न मिलना योगी सरकार की नाकामी है। उन्होंने कहा,


> “सरकार बड़े उद्योगपतियों के हित साधने में लगी है, जबकि अन्नदाता खाद की कमी से परेशान होकर दर-दर भटक रहा है।”




यह विरोध प्रदर्शन पार्टी सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर पूरे प्रदेश के तहसील मुख्यालयों पर आयोजित किया गया।


आप की मुख्य मांगें


किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए।


खाद वितरण में हो रहे भ्रष्टाचार और कालीबाज़ारी पर सख्त कार्रवाई हो।


खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।


खेती के मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रभावित किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित किया जाए।



भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल


प्रदर्शन में भारी संख्या में आप कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान महासचिव विनोद कुमार प्रजापति ने कहा कि “खेती का मौसम चल रहा है, लेकिन खाद की कमी से किसानों की बोआई बाधित हो रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर किसानों को तत्काल राहत दी जाए।”


मौके पर मौजूद रहे नेता और पदाधिकारी


विरोध प्रदर्शन में विधानसभा अध्यक्ष शिवजी मिश्रा, जिला सचिव अमित विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष अच्छे लाल तिवारी, मुमताज अहमद, महासचिव सुनील मौर्या, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष जफर मसूद, उपाध्यक्ष रसूल, शशि रजक, अमित गौतम, अनुराग प्रजापति, बिक्लेश प्रजापति, सुनील शर्मा, रोहित गुप्ता, दिलीप विश्वकर्मा, रघुवंश यादव, पंकज यादव, साजू सलमानी, लाला साह, इमरान साह, उषा प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)