जौनपुर। कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जौनपुर पुलिस प्रशासन ने बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। पुलिस स्थापना समिति की बैठक में हुए विचार-विमर्श के बाद कई निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से उनके नए स्थान पर स्थानांतरित किया गया है।
तबादला सूची इस प्रकार है:
1. विश्वनाथ प्रताप सिंह – प्रभारी निरीक्षक जफराबाद से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनाए गए।
2. गजानन चौबे – प्रभारी निरीक्षक सिरकोनी से स्थानांतरित होकर प्रभारी निरीक्षक जलालपुर बने।
3. राकेश कुमार शुक्ला – लाइन से हटाकर प्रभारी निरीक्षक बदलापुर बनाए गए।
4. जयप्रकाश यादव – प्रभारी निरीक्षक खुटहन से स्थानांतरित होकर प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा बने।
5. सैय्यद हुसैन मुन्तज़र – प्रभारी यूपी-112 से हटाकर प्रभारी निरीक्षक सिरकोनी नियुक्त हुए।
6. चंदन कुमार राय – प्रभारी एआरओ-10 से स्थानांतरित होकर थानाध्यक्ष बक्शा बने।
7. विवेक सिंह – थानाध्यक्ष जलालपुर से हटकर थानाध्यक्ष केराकत नियुक्त हुए।
8. यशवंत कुमार सिंह – थानाध्यक्ष सुजानगंज बनाए गए।
9. फूलचंद पांडेय – थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर से हटकर थानाध्यक्ष सुजानगंज बने।
10. रमेश कुमार – थानाध्यक्ष पवारा से स्थानांतरित होकर थानाध्यक्ष जफराबाद बने।
11. प्रकाश सिंह – प्रभारी एसओजी-10 से हटाकर थानाध्यक्ष पवारा नियुक्त हुए।
जनपद में नई पुलिस व्यवस्था
इन तबादलों के साथ ही जौनपुर जिले की कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से अपराधियों पर नियंत्रण और अपराध की रोकथाम में मदद मिलेगी।