Jaunpur News मोदी के झूठ और जुमलों से देश ऊब चुका है : अजय राय

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 

मोदी के झूठ और जुमलों से देश ऊब चुका है : अजय राय

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जौनपुर में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, संगठन सृजन अभियान पर हुई चर्चा


आवाज़ न्यूज़| जौनपुर।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जौनपुर प्रवास के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती और सक्रियता की जानकारी ली। उनके आगमन से पूरे जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह और राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली।


प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सर्वप्रथम पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह मुन्ना के पैतृक आवास रामनगर कोट गांव पहुंचकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुंगराबादशाहपुर—रामनगर हाइवे पर अजय राय का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने गगनचुंबी नारों और फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया।


पूर्व मंत्री से भेंट के उपरांत अजय राय ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती एवं सक्रियता पर चर्चा की। तत्पश्चात उन्होंने सुजानगंज स्थित प्रणवम स्कूल में जिला कमेटी पदाधिकारियों से ‘संगठन सृजन अभियान’ की प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की

पत्रकार वार्ता में बोले अजय राय — “देश राहुल गांधी में उम्मीद देख रहा है”


प्रेस वार्ता में अजय राय ने कहा कि


> “बिहार में भाजपा गठबंधन की विदाई तय है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनना निश्चित है। भाजपा के कुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झूठ व जुमलों से देश ऊब चुका है।”

उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर है, दलितों, किसानों और नौजवानों की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने कहा —


> “देश की जनता राहुल गांधी को देश का सबसे विश्वसनीय नेता मान रही है और उम्मीद भरी नजरों से उनकी ओर देख रही है।”


प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह का आरोप — “दलित उत्पीड़न चरम पर”


प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि आज देश में दलित समाज पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा —


> “भारत के मुख्य न्यायाधीश, जो दलित समाज से आते हैं, उन पर जूता फेंका जाता है। हरियाणा में वरिष्ठ दलित आईपीएस अधिकारी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। एनसीआरबी के आंकड़े बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में दलित उत्पीड़न की स्थिति बेहद चिंताजनक है।”


इन नेताओं की रही मौजूदगी


इस अवसर पर प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, शहर अध्यक्ष आरिफ खान, अभिषेक सिंह, देवराज पांडेय, राकेश मिश्रा, शेर बहादुर सिंह, सभासद शाहनवाज मंजूर, विनय तिवारी, शिव मिश्रा, मोहम्मद हासिम, संजय माली, विजय प्रजापति, रामसिंह बकुरे, इरशाद खान, राजकुमारी मिश्रा, सहजादे अंसारी, मुहम्मद सैफ, चक्रमणि पांडेय, चंद्रशेखर शुक्ला, जयप्रकाश मिश्रा, अनिरुद्ध सिंह पटेल, विनय मिश्रा, हृदय नारायण, राजेश तिवारी, कामरान वहीद, शशांक सोनकर, ओमकार यादव, धीरज उपाध्याय, निशांत अंसारी, अनीश खान, विजय यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)