Jaunpur News जौनपुर: वैवाहिक समारोह से लौटते समय सड़क हादसा, दूसरे घायल युवक की भी मौत — दो गांवों में छाया मातम

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के धन्नेपुर पंचहटिया गांव में रविवार रात हुए सड़क हादसे में एक और घायल युवक की मौत हो गई। तीन युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी रात करीब 9 बजे उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई।


एक की मौके पर मौत, दो घायल


हादसे में


शशांक सिंह, पुत्र दीपक सिंह, निवासी अमावा, थाना दीदारगंज, जनपद आज़मगढ़, की मौके पर ही मौत हो गई।


जबकि 19 वर्षीय प्रियांश, पुत्र सतीश कुमार, निवासी सिकरौर, थाना सरायमीर,


और आयुष कुमार यादव, पुत्र दीपक यादव, निवासी इटौरी, थाना सराय ख्वाजा, गंभीर रूप से घायल हो गए थे।



उपचार के दौरान आयुष की भी मौत


घायल आयुष कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रात करीब 1:30 बजे उसकी भी मौत हो गई। लगातार दो मौतों से दोनों गांवों में शोक की लहर फैल गई है।


गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल


ग्रामीणों के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची, कोहराम मच गया।

विशेषकर शशांक सिंह के घर पर गहरा मातम है। बताया जा रहा है कि शशांक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और उसकी मौत से घर का चिराग बुझ गया।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)