जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस ने समीर उर्फ लोड़ा पुत्र मोहम्मद आजाद निवासी ग्राम कयार, थाना सरायख्वाजा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा व 0.315 बोर का कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना सरायख्वाजा में मु.अ.सं.-142/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

