Jaunpur News जौनपुर के शाहगंज में चोरी की बड़ी वारदात, पुलिस के हाथ अब तक खाली

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सिधाई गांव में हौसला बुलंद चोरों ने घर में घुसकर नकदी समेत लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि चोर रोशनदान तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए और आलमारी का ताला चटकाकर उसमें रखी नकदी तथा लाखों रुपये के गहने चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)