34वां विश्वविद्यालयीय रोवर्स-रेंजर्स समागम में विजेता हुए पुरस्कृत
आयोजित हुआ पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह
बदलापुर, जौनपुर
स्थानीय क्षेत्र स्थित सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर जौनपुर में आयोजित 34वां विश्वविद्यालयीय रोवर्स-रेंजर्स समागम 2026 दिनांक 07 एवं 08 अप्रैल को आयोजित हुआ। पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय रोवर्स रेंजर्स के जिला मुख्यायुक्त मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो.(डाॅ.) शम्भूराम ने समागम के व्यवस्थित आयोजन को प्रशंसनीय बताया और विजेता महाविद्यालयों व प्रतिभागियों को बधाई तथा शुभकामनाएं संप्रेषित किये। महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश कुमार सिंह,प्रबंधक श्याम सिंह,प्राचार्य प्रो.सुनील प्रताप सिंह और आयोजन सचिव रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ.कर्मचन्द यादव द्वारा मुख्य अतिथि को बुके,स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्रम भेंट कर और माल्यार्पण करके स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। 08 अप्रैल,2026 को पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ओम,शिव बहादुर सिंह नेता,पूर्व प्राचार्य प्रो.ब्रजेन्द्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान मुख्य अतिथि,महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष,प्रबंधक,प्राचार्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा अन्य महाविद्यालयों के प्रभारियों,प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट करके और विजेता रोवर्स रेंजर्स टीमों और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को ट्राफी व मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। आयोजन सचिव डॉ.कर्मचन्द यादव ने समागम में सम्मिलित समस्त अतिथियों,प्रतिभागी महाविद्यालयों,प्रशिक्षकों,प्रभारियों,रोवर्स रेंजर्स छात्र-छात्राओं और समस्त महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त वाराणसी मंडल जय प्रकाश दक्ष,डॉ.राजेश सिंह, प्रो.ए.पी.सिंह,प्रो.धीरेंद्र पटेल,डॉ.ओम प्रकाश दुबे(चीफ प्रॉक्टर),डॉ.संतोष सिंह,डॉ.तिलक सिंह यादव,डॉ.अभिषेक गौरव,डॉ.रोहित सिंह,डॉ.कुलदीप शुक्ला,डॉ.हरिश्चन्द्र सिंह,डॉ.पवन सिंह,डॉ.पारुली सिंह,डॉ.रेखा मिश्रा,डॉ.तमन्ना नाज़, डॉ.नीतू सिंह,कार्यालय अधीक्षक सुनील सिंह, लेखाकार ऋतुपर्ण सिंह, राजुल सिंह, राघवेन्द्र सिंह, रामजीत यादव,शैलेश विश्वकर्मा,राकेश पाल सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। 08 अप्रैल,2026 को सायं काल अन्य महाविद्यालयों की टीमें वापस रवाना हो गईं। सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर के साथ प्रथम स्थान पर महिला महाविद्यालय गाजीपुर एवं पीजी कालेज गाजीपुर विजेता रहे। रेंजर्स में बयालसी महाविद्यालय जलालपुर द्वितीय स्थान पर रहा। रोवर्स में राजा श्री कृष्ण दत्त महाविद्यालय जौनपुर द्वितीय स्थान पर रहा। समारोह की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश कुमार सिंह द्वारा सभी विजेताओं को बधाई और शुभकामना संदेश प्रेषित किया गया।

