Jaunpur News संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, परिवार में मचा हड़कंप | आवाज़ न्यूज़

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी तुलसी यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी लगभग 15 वर्षीय पोती मंगलवार भोर में घर से अचानक कहीं चली गई। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता न चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई और जल्द बरामदगी की मांग की है।

थानाध्यक्ष गंगा सागर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)