जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जौनपुर जिले में नए जिलाधिकारी की नियुक्ति की है।
जारी आदेश के अनुसार सैमुअल पॉल एन को जौनपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वे जल्द ही जिले का कार्यभार संभालेंगे।
वहीं, जौनपुर के वर्तमान जिलाधिकारी रहे दिनेश सिंह को लोक निर्माण विभाग (PWD) में विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
इस प्रशासनिक बदलाव को जिले के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए जिलाधिकारी से विकास कार्यों को गति मिलने और प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।

