Jaunpur News गायक का शव मिलने से सनसनी, जमीनी विवाद को लेकर हत्या की आशंका | आवाज़ न्यूज़

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 जौनपुर। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के काधापुर (तरहरिय) गांव में रामचरितमानस गायक एवं कथावाचक अशोक मिश्रा (70) का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह उनका शव घर से करीब 200 मीटर दूर नाले के किनारे मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।



परिजनों के अनुसार अशोक मिश्रा गुरुवार रात भोजन के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। देर रात घर पर न मिलने पर परिवार और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शुक्रवार सुबह गांव के पास उनका शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


मृतक की पत्नी ने जमीनी विवाद को घटना का कारण बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

अशोक मिश्रा क्षेत्र के जाने-माने मानस गायक और कथावाचक थे। उनकी मौत की खबर से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)