Jaunpur News सड़क हादसे में बाइक सवार सगे भाई गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर | आवाज़ न्यूज़

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप सोमवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।



जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र के रुपईपुर गांव निवासी श्रीराम राजभर (55) और बलिराम (40) बाइक से शाहगंज से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चिरैया मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।


चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)