Jaunpur News पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0


जौनपुर। सरपतहां थाना पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक वांछित गो-तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान समोधपुर मार्ग स्थित कम्मरपुर पुलिया के पास एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज यादव (35) निवासी सारी बड़ौना, थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ जौनपुर और देवरिया सहित विभिन्न जनपदों में गो-तस्करी, लूट, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

— आवाज़ न्यूज़

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)