Jaunpur News तेजीबाजार पुलिस ने मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0




जौनपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेजीबाजार थाना पुलिस ने एक मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कलिंजरा मोड़ के पास से हिरासत में लिया।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ब्राम्हणपुर गांव निवासी सुरेश, रमेश उर्फ कल्लू तथा संगीता के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ तेजीबाजार थाने में दर्ज एक मामले में कार्रवाई की जा रही थी और उनकी तलाश की जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय भेजा गया।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।


— आवाज़ न्यूज़

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)