Jaunpur News श्री आर. पी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 




बदलापुर / जौनपुर 

श्री आर. पी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के वाइस प्रेसिडेंट  प्रमोद कुमार शुक्ल ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आज़ाद के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं श्रद्धांजलि देकर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य अमन सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद एक निर्भीक, राष्ट्रभक्त एवं गैर-समझौतावादी विचारधारा के महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने विद्यार्थियों से आज़ाद के आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में वाइस प्रेसिडेंट प्रमोद कुमार शुक्ल ने पंडित चंद्रशेखर आज़ाद के जीवन एवं उनके त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर अनुशासित, चरित्रवान एवं जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रसेवा की भावना को भी अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक आचार्य  भानु प्रकाश यादव ने किया। इस अवसर पर  भूलेश्वर  पुष्कर,विशाल कुमार,  विकास मौर्य,  कृष्ण चंद्र शुक्ल, अरविंद सिंह,  संजय सिंह एवं  मो. इदरीश* सहित महाविद्यालय के डी.फार्म प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

अंत में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने "इंकलाब ज़िंदाबाद" तथा "पंडित चंद्रशेखर आज़ाद अमर रहें" के गगनभेदी नारों के साथ महान क्रांतिकारी को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)