Jaunpur News पेपर लीक के विरोध में छात्रों के आंदोलन को समाजवादी मजदूर सभा का समर्थन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0



आवाज़ न्यूज़ | जौनपुर


समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित यादव ने पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर सहित देश के विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के आंदोलन को संगठन का पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।


जारी प्रेस विज्ञप्ति में डॉ. अमित यादव ने कहा कि यह आंदोलन छात्रों के अधिकारों, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों की आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और सरकार को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।


उन्होंने केंद्र सरकार से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेने की मांग करते हुए कहा कि देश का युवा बेरोजगारी, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और पेपर लीक जैसी घटनाओं से निराश है। उनका कहना है कि इन परिस्थितियों से छात्रों का शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा कमजोर हुआ है।


प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि पेपर लीक से प्रभावित छात्रों के हित में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा आंदोलन में शामिल छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। साथ ही पेपर लीक से प्रभावित होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की भी मांग की गई।


समाजवादी मजदूर सभा ने सोनम वांगचुक से वार्ता कर उनका अनशन समाप्त कराने तथा छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने की भी मांग उठाई है।


डॉ. अमित यादव ने कहा कि समाजवादी मजदूर सभा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है और उनकी आवाज लोकतांत्रिक तरीके से उठाती रहेगी।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)