आवाज़ न्यूज़ | बदलापुर, जौनपुर
बदलापुर क्षेत्र के खजुरन गांव निवासी समाजसेवी रामजी माली ने पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का संदेश दिया।
रामजी माली ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। स्वच्छ हवा, शुद्ध पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। यदि लगाए गए पौधों का सही तरीके से पालन-पोषण किया जाए, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल हो सकेगा।
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति का छोटा-सा प्रयास भी हरित और स्वच्छ भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

