Jaunpur News कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान शिविर, एक दर्जन लोगों ने किया महादान

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 

आवाज़ न्यूज़ | जौनपुर



कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति, सिंगरामऊ द्वारा जिला चिकित्सालय जौनपुर के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।


संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह ने बताया कि शिविर में कुल 23 लोगों ने पंजीकरण कराया। चिकित्सकीय परीक्षण एवं गुणवत्ता मानकों के अनुसार 12 रक्तदाता रक्तदान के लिए उपयुक्त पाए गए, जिन्होंने सफलतापूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।


रक्तदान करने वालों में अनीता, सौरभ सिंह, सद्दाम, राजकुमार (हवलदार, 98 बटालियन), सौम्या विश्वकर्मा, समुद्र शेखर, श्यामराज एवं प्रियांशु सहित अन्य लोग शामिल रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने फीता काटकर किया। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि "रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचा सकता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए।"

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेन्द्र, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष, परियोजना प्रमुख महेन्द्र कुमार शुक्ला, सत्यजीत, हृदयराम कुशवाहा, शालिनी मौर्या, साकेत प्रधान, चन्द्र प्रकाश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


शिविर के समापन पर संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने चिकित्सकों, ब्लड बैंक टीम एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनहित और मानव सेवा के ऐसे अभियान निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)