जौनपुर। केराकत के सिहौली चौराहे स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में रविवार को क्रांतिकारी पत्रकार परिषद केराकत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों के हितों, उनकी समस्याओं और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इसी दौरान सर्वसम्मति से नई तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया।
संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय प्रमुख अनिल दुबे आजाद के दिशा-निर्देशन में जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव और प्रभारी धर्मेंद्र कुमार बिंद ने बैठक में संगठन के उद्देश्यों और पत्रकारों की एकजुटता के महत्व पर चर्चा की।
जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव ने कहा कि संगठन एक परिवार की तरह है। किसी भी पत्रकार साथी के सामने समस्या आने पर सभी को मिलकर उसका सहयोग करना चाहिए। आपसी एकजुटता से ही संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है।
नई कार्यकारिणी में अमित यादव को तहसील प्रभारी, रामशरण यादव को संरक्षक, योगेंद्र यादव को अध्यक्ष, डॉ. वीरेंद्र यादव और गुड़िया राज को उपाध्यक्ष, अजय कुमार दुबे को महासचिव, राजीव चौहान, रामनारायण गौतम और रामफेयर शर्मा को तहसील सचिव बनाया गया।
इसके अलावा हरिकेश्वर शुक्ला को मीडिया प्रभारी, प्रभात यादव को कोषाध्यक्ष, राजेश यादव पुजारी और मिथिलेश गुप्ता को संगठन मंत्री तथा मनीष पाठक को विधिक सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं। पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और पत्रकारिता के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने की दिशा में संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा। पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाने पर भी सहमति बनी।
कार्यक्रम का समापन पत्रकारों के हित में एकजुट होकर कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

