जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र में फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सर्राफा दुकान की चेकिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना रामपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 145/2026 में वांछित चल रहे जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ जीतू पुत्र स्व. लाल प्रताप सिंह उर्फ लुलई सिंह निवासी निजामुद्दीनपुर, थाना सिकरारा को सोमवार 24 अगस्त की शाम करीब 7:15 बजे गिरफ्तार किया गया।
बताया गया कि आरोपी सर्राफा दुकान पर फर्जी आयकर अधिकारी बनकर चेकिंग करने के मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी रमेश कुमार, कांस्टेबल सुरेश यादव, कांस्टेबल विशारद चौरसिया और महिला कांस्टेबल मंजीशा निषाद शामिल रहीं।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

