श्री संगत जी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बरही उत्सव छप्पन भोग और भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, भुवनेश्वर मोदनवाल की प्रस्तुति ने बांधा समां

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0



शाहगंज (जौनपुर)। नगर स्थित श्री संगत जी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपरांत बरही उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में छप्पन भोग का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भजन संध्या एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर तक भक्तिरस में डूबे रहे।


भजन संध्या में श्री भुवनेश्वर मोदनवाल ने अपनी मधुर आवाज में “ऐसी हालत हो गई मेरी सांवरिया तेरे प्यार में” भजन प्रस्तुत किया। उनकी भक्तिमय प्रस्तुति ने मंदिर परिसर का माहौल भावपूर्ण बना दिया। भजन पर श्रद्धालु झूम उठे और तालियों से कलाकार का उत्साहवर्धन किया।


बरही उत्सव के दौरान मंदिर परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने छप्पन भोग के दर्शन किए और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, शैलेंद्र सिंह खुदौली और वीरेंद्र सिंह बंटी सहित अन्य अतिथिगण मौजूद रहे। अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और समारोह में शामिल हुए।


आयोजन को सफल बनाने में मोदनवाल समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार मोदनवाल, महामंत्री शिवेंद्र मोदनवाल, प्रहलाद मोदनवाल, अतुल मोदनवाल, विवेक सोनी, शिवम साहू, दिलीप सेठ, राहुल मोदनवाल, प्रज्ञेश, पुलकित, शिवम, पवनतनय जायसवाल, दीपक मिश्रा, करन सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।


अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)