मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अटौली और बटाऊबीर की छात्राओं का दबदबा, प्रदेश स्तर के लिए चयन

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 


बदलापुर। महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, चंदौली में सोमवार को आयोजित मंडलीय माध्यमिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अटौली और श्रीगणेश राम इंटर कॉलेज बटाऊबीर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।


अंडर-14 वर्ग के फाइनल मुकाबले में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अटौली की छात्राओं ने वाराणसी की टीम को 18-25 और 21-25 के अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।


वहीं, अंडर-17 वर्ग में श्रीगणेश राम इंटर कॉलेज बटाऊबीर की छात्राओं ने वाराणसी की टीम को हराकर प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया। अंडर-19 वर्ग में भी बटाऊबीर की छात्राओं ने चंदौली की टीम को पराजित कर प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित की।


प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली विजेता खिलाड़ियों को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार, बीईओ अरविंद पांडेय, प्रशिक्षक सुरेश यादव, शमी दयाल और संतोष त्रिपाठी ने बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)