जौनपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (आरएएम) की ओर से मंगलवार को यूजीसी के कथित छात्रविरोधी नियमों और नीतियों के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने यूजीसी के विवादित नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि यूजीसी की कुछ नीतियों से छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा जगत में असंतोष है। मोर्चा ने उच्च शिक्षा संस्थानों में विद्यार्थियों और शिक्षकों के अधिकारों एवं स्वायत्तता की सुरक्षा, शिक्षा के व्यापारीकरण पर रोक तथा सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र p निर्णय नहीं लिया गया तो राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा जनहित में शांतिपूर्ण आंदोलन करने को बाध्य होगा।इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक तिवारी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश दीक्षित सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

