Jaunpur News शिक्षक दिवस पर बंद विद्यालयों के सामने गूंजा विरोध का स्वर, राहुल त्रिपाठी बोले—सपा सरकार बनी तो खुलेंगे बंद स्कूल

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



जफराबाद, जौनपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर महान शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में बंद पड़े प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों को तत्काल खोलने की मांग उठाई गई। समाजवादी पार्टी के नेता राहुल त्रिपाठी के नेतृत्व में बंद विद्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया।


इस दौरान राहुल त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान को समाज में विशेष स्थान दिलाया। ऐसे महान शिक्षाविद की जयंती के अवसर पर बंद पड़े विद्यालयों की समस्या की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना जरूरी है।


उन्होंने कहा कि विद्यालयों का बंद रहना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सरकार को तत्काल बंद विद्यालयों को खोलकर वहां पठन-पाठन की व्यवस्था शुरू करानी चाहिए।


राहुल त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बंद पड़े विद्यालयों को खोला जाएगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।


उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षा, रोजगार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। बच्चों के भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।


विरोध प्रदर्शन में भुलई चौहान, शैलेंद्र चौहान, महेंद्र मौर्य, रविंद्र यादव, पिंकू, शंकर चौहान, मोनू चौहान, विवेक, संजीव चौहान, विपुल चौहान, राम रतन चौहान सहित विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)