Jaunpur News सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा की बैठक, समाज सेवा को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 



जौनपुर। ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक बैठक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री युवा मोर्चा विकास ओझा ने किया।


बैठक में जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने कहा कि संगठन के कार्यों में सेवा को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प’ अभियान के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रियता के साथ भागीदारी करने की अपील की।


कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, परविंद चौहान, अमित श्रीवास्तव, अजय सरोज, नीरज मौर्य, जिला मंत्री संतोष मिश्र, डॉ. देवी प्रसाद सिंह, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, राजेश गुप्ता, सुधांशु सिंह, विकास शर्मा, अंशु कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल, घनश्याम यादव, अमित पाठक, नरेंद्र उपाध्याय, रागिनी सिंह, अनिल गुप्ता, प्रीति गुप्ता, नरेंद्र विश्वकर्मा, सानू सिंह, नारायण चौरसिया, जितेंद्र मिश्रा, भूपेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह सहित मंडल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रस्तावित सेवा गतिविधियों और संगठनात्मक स्तर पर उनकी तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)