जौनपुर: वाहन चोरी के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0


 जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद करने का दावा किया है। बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस आवश्यक जांच कर रही है।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामनयन पुत्र राणा प्रताप निषाद, निवासी पोखरियापुर, थाना सिकरारा, जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।


कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनन्त चन्द्रशेखर के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में की गई।


पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी बक्शा थाने में चोरी और आर्म्स एक्ट समेत मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में कोतवाली थाने में भी उसके खिलाफ वाहन चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज है।


बरामद तीनों मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस आवश्यक जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा जा रहा है।


कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह, उपनिरीक्षक राहुल रंजन, उपनिरीक्षक आलोक त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अवनीश दुबे और कांस्टेबल आनंद कुमार शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)