उत्तराखंड : बदरीनाथ हाईवे की बदलेगी तस्वीर, चंद्रभागा से ब्रह्मपुरी तक पर्यटकों को होगा फायदा

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के दिन अब जल्द बदलने वाले हैं, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, लोक निर्माण विभाग श्रीनगर को चंद्रभागा पुल से ब्रह्मपुरी तक करीब साढ़े छह किलोमीटर लंबे हिस्से के पुनर्निर्माण के लिए शासन से करीब 18 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है और दावा किया है कि माहभर के भीतर निर्माण कार्य धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा। चंद्रभागा से लक्ष्मणझूला, तपोवन होते हुए ब्रह्मपुरी तक का यह मार्ग चारधाम यात्रा का मुख्य प्रवेश द्वार है। साथ ही यह मार्ग टिहरी, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग और बदरीनाथ जाने वाले लाखों यात्रियों, स्थानीय लोगों और योगनगरी आने वाले हजारों विदेशी पर्यटकों की लाइफलाइन है।

चंद्रभागा से ब्रह्मपुरी तक के 6.5 किलोमीटर के महत्वपूर्ण खंड को नया रूप देने के लिए 18 करोड़ रुपये की लागत से एक नवीनीकरण परियोजना शुरू की गई है। यह विशेष मार्ग बद्रीनाथ धाम की ओर हिमालय के भीतरी इलाकों में जाने वाले यात्रियों के लिए मुख्य प्रवेश द्वार का काम करता है । इसका उन्नयन करने से आने-जाने में लगने वाली भीड़भाड़ काफी हद तक कम हो जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य पर्वतीय परिवहन के सुरक्षा मानकों और सुगमता को बेहतर बनाना है , जिससे पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सकेगी।

The post उत्तराखंड : बदरीनाथ हाईवे की बदलेगी तस्वीर, चंद्रभागा से ब्रह्मपुरी तक पर्यटकों को होगा फायदा appeared first on Live Today | लाइव टुडे.


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)