जौनपुर सुइथा कला क्षेत्र के कुमारी यादव मां शारदा इंटर कॉलेज में 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिभुवन यादव एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश यादव की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने एक स्वर में राष्ट्रगान प्रस्तुत किया, जिससे संपूर्ण परिसर देशभक्ति के माहौल से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने गांधी जी के विचारों, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश देने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की। विद्यार्थियों के सुमधुर राष्ट्रगान और प्रेरणादायक विचारों ने वहां मौजूद सभी लोगों को देश सेवा और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक पन्नालाल, चिंतामणि यादव, सिकंदर यादव, प्रदीप यादव, महेंद्र बिंद, अमित, सोमेश सिंह तथा अवनीश यादव उपस्थित रहे। इनके साथ ही शिक्षिकाओं में सरिता यादव, रीना यादव, किरण पायक, सोनी माधव, संध्या यादव, अंकिता यादव एवं प्रियंका यादव ने भी उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समारोह के अंत में प्रधानाचार्य मुकेश यादव ने सभी अतिथियों, अध्यापकों व विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए बापू के बताए सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया और बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट चंद्रजीत यादव

