Jaunpur News जौनपुर: नवंबर की शादी का नहीं किया इंतजार, प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाया विवाह

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0


 जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के डोभी स्थित रसड़ा गांव में एक प्रेमी युगल ने परिवार की सहमति से तय शादी की तारीख का इंतजार किए बिना मंदिर में विवाह कर लिया। दोनों के बीच कई महीनों से प्रेम संबंध था और परिवारों ने नवंबर में उनकी शादी तय की थी।


बताया गया कि रविवार को चंचल कुमारी और आकाश कुमार चंदवक स्थित शिव मंदिर पहुंचे। यहां हनुमान मंदिर के सामने दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई और सिंदूरदान की रस्म पूरी कर विवाह किया। इस दौरान दोनों के परिजन भी मौजूद रहे।


परिजनों के अनुसार, परिवार नवंबर में दोनों की शादी कराने की तैयारियों में जुटा था। हालांकि, युवक-युवती की लगातार इच्छा और आग्रह को देखते हुए निर्धारित तिथि से पहले ही मंदिर में विवाह कराने पर सहमति बन गई।

l

चंचल कुमारी राष्ट्रीय विद्या मंदिर में कक्षा 12 की छात्रा हैं, जबकि आकाश कुमार पढ़ाई पूरी करने के बाद काम कर रहे हैं। मंदिर में विवाह की रस्म पूरी होने के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)