बदलापुर, जौनपुर
स्थानीय क्षेत्र स्थित सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज बदलापुर,जौनपुर के प्रांगण में 31 अक्टूबर,2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की एनसीसी इकाई एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एकदिवसीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि वक्ता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अखंड प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय आंदोलन के इतिहास और सरदार वल्लभभाई पटेल के विराट व्यक्तित्व के बारे में अपने विचार व्यक्त किये एवं कैडेट्स को शिक्षा व जागरूकता के लिए प्रेरित किये। कार्यक्रम संयोजक एवं एनसीसी अधिकारी डॉ.कर्मचन्द यादव ने संचालन करते हुए भारत विभाजन की परिस्थितियों और देसी रियासतों व रजवाड़ों के भारत में विलय संबंधित समस्याओं को सुलझा कर अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल के योगदान को बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एनसीसी कैडेट्स द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ और 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में चीफ प्रॉक्टर डॉ.ओ.पी.दुबे, डॉ.ब्रजेश मिश्रा,रामजीत यादव,रमेश शर्मा सहित अमित कुमार,डेविड कुमार,आकाश चौरसिया,नितिन श्रीवास्तव,सृष्टि सिंह,पूर्वी सिंह,रिया यादव एवं समस्त एनसीसी कैडेट्स की उपस्थिति रही। अंत में डाॅ.के.सी.यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स को रिफ्रेशमेंट का आबंटन भी किया गया।
Jaunpur News राष्ट्रीय एकता दिवस पर सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में संगोष्ठी संपन्न
By -
शनिवार, अक्टूबर 31, 2026
0
Tags:
